बेटियां घर की लक्ष्मी
इसी विषय पर
1. जिस बेटी को लक्ष्मी कहते है उसी को व्यापार की वस्तु की तरह प्रयोग कर रहे है आप हमें दीजिये हम आपको?
क्या बेटी आदान प्रदान की वस्तु हैं ???
2. इस प्रथा में किसी आयु का कोई तय नही है माता पिता जब चाहे बेटी का रिश्ता तय लेते है चाहे वह छ: माह दूध पीती बच्ची ही क्यो न हो ?
3. बच्ची को अपना वर चुनने का कोई अवसर नही मिलता जिससे वह अपने गुण कर्म स्वभाव वाला पति मिलने से वंचित रह जाती है? माता पिता जहां भेजेंगे वहां जाना होगा ?
4. कही जगह ऐसा भी होता है जैसे आप 18 वर्ष या विवाह के योग्य बहु ला रहे है सामने वाले परिवार में आप छोटी बच्ची का रिश्ता तय करते है तो या तो आप 2 छोटी बेटी दो अर्थात (दो सांटे) यदि एक बेटी ही देंगे तो आपको कुछ मूल्य भी देना होगा जो कि 1 लाख तक होगा।
5. कही बार रिश्ते इसलिए भी टूट जाते है जैसे जिस घर से बहु लाये थे उसको हमारा घर पसंद नही है और हमारी बेटी जिस में जा रही है वह पसंद है लेकिन हमारी बहु हमें अच्छी नही लगी तो हम रिश्ता तोड़ देंगे तो एक नही दो दो रिश्ते टूट जाएंगे उसके बाद पुनः उसका रिश्ता ऐसे ही होगा जैसा पहले किया था।
6. जिस घर मे चार भाई ही है बहन एक भी नही है और परिवार निर्धन है तो उनको बेटों की सगाई के लिए पैसे देंगे पड़ेंगे और बहुत समय तक प्रतीक्षा भी करनी पड़ेगी क्योंकि सामने वाले को देने के लिए बेटी नही है न उस निर्धन परिवार के पास ???
7. इस प्रथा के चलते लोग सभी बच्चो के लगभग सभी की सगाई पहले से तय लेते है क्या पता जब बड़े होंगे कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा या नही ??? यहां तक कि 6 माह के बच्चे की भी सगाई कर लेते। अभी तो वह बच्ची बोलती भी नही है।
8. जब एक के कुछ समस्या हो जाये तो बड़े बड़े ताने सुनाए जाते है मैं तेरी कारण से या तेरे कारण से दुखी हूं
एक लघु कहानी - एक निर्धन परिवार होता है उसके परिवार में दो बड़े बेटे और और 1 बेटी है जिनका आयु का अंतराल लगभग 5- 5 वर्ष होता है बड़ा बेटा 15 वर्ष, मंझला 10 वर्ष और बेटी 5 वर्ष की है। अब बड़े बेटे जो कि 15 वर्ष का है उसकी सगाई करते है जिसके सामने घर अर्थात उसके सालाजी को उसकी बहन (5 वर्षीय) देते है कुछ वर्ष बाद बड़े लड़के का विवाह हो जाता है उसके बाद उनके 2 बच्चों का जन्म भी हो जाता है अब उनकी बहन जो 5 वर्ष की थी वह भी 18 वर्ष होती है वह (उसके होने वाले) पति के आचरण के बारे में जानती हैं कि वह शराब पीता है और मानसिक रोगी भी है उसकी सखियों ने बताया कि तू मूर्ख है क्या ? जो एक शराबी और पागल के घर जाएगी अब वह लड़की विचार करती है कि क्या मुझे ऐसे घर जाना चाहिए.. वह यह बात उसकी सखियों के साथ अपने घर वालो (माता पिता) पंहुचा देती है जब उसके घर वालो को यह बात मालूम पड़ी तो कहने लगे हम नही भेजेंगे हमारी लाडली बिटिया को ऐसे घर?? अब एक रिश्ता तोड़ दिया अब दूसरा रिश्ता तोड़ने की लड़की के माता पिता प्रयास करते है लेकिन बहु 2 बच्चो की माँ है जो कैसे अपने भाई के कारण अपने बच्चो को छोड़कर रिश्ता कैसे तोड़े। कैसे भी करके 1 रिश्ता बच गया एक टूट गया। अब बहु को अपने माता पिता के घर आना जाना भी है और उसके माता पिता को भी अपनी बेटी के घर आना जाना भी परंतु एक रिश्ता तो टूट गया?? क्या वह प्रेम अब रहेगा जो रिश्ता जोड़ते समय था???
उत्तर होगा - नही।
लेखक भूरा राम राईका पिंडवाड़ा (सिरोही)
सदस्य श्री वीर हडमल जी राईका इतिहास एवं संस्कृति संरक्षण संस्था रजिस्टर्ड 205388
Comments
Post a Comment